पूर्व कर्नाटक DGP ओम प्रकाश की हत्या के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बताया गया है कि वारदात के समय वह डिनर टेबल परबैठे हुए थे और फिश खा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पल्लवी ने उनसे बहस शुरू की और अचानक चाकू से हमला कर दिया। डाइनिंग हॉल में हीखून से लथपथ हालत में उनका शव मिला।
संघर्ष के सबूत और बंद कमरे में छिपी मां-बेटी
क्राइम सीन की जांच में संघर्ष के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद पल्लवी और उनकी बेटी कृति ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। पल्लवीने खुद पुलिस को कॉल कर हत्या की बात कबूल की। कृति ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे हिरासतमें लिया।
बेटे की एफआईआर में गंभीर आरोप
ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने पुलिस में FIR दर्ज कराते हुए अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।FIR के अनुसार, पल्लवी पिछले 12 वर्षों से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं और मानसिक रूप से अस्थिर हैं। बेटे का आरोप है कि पल्लवी को यह भ्रम थाकि ओम प्रकाश उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पत्नी पर पहले से थे व्यवहार संबंधी सवाल
वीआईपी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर श्रीनिवास के अनुसार, ओम प्रकाश ने हत्या से कुछ घंटे पहले उन्हें फोन किया था और कहा था, “मत आना… मैडमघर पर हैं।” उन्होंने बताया कि पल्लवी कभी किसी को घर नहीं आने देती थीं। ओम प्रकाश अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान थे और इलाज परलाखों रुपये खर्च कर चुके थे।
प्रॉपर्टी विवाद भी हो सकता है कारण
सूत्रों की मानें तो इस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद भी एक वजह हो सकती है। बताया गया कि दांडेली स्थित जमीन को लेकर पति-पत्नी के बीचविवाद था। कुछ महीने पहले पल्लवी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश भी की थी और शिकायत न दर्ज होने पर पुलिस स्टेशन केसामने धरना भी दिया था।
पुलिस कर रही है गहन जांच
पुलिस ने ओम प्रकाश, पल्लवी और कृति के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अब तक तीन व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। शुरुआतीपूछताछ में पल्लवी ने दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। उनका कहना है कि ओम प्रकाश घर में बंदूक लेकर घूमते थे और बहसके दौरान गोली मारने की धमकी देते थे।
8-10 चाकू के घाव से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश के शरीर पर 8 से 10 घाव थे, जिनमें से 4-5 पेट में थे। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हुई।हत्या के बाद पल्लवी ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को कॉल कर वारदात की जानकारी दी।
गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि यह हत्या का मामला है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी। पुलिससभी एंगल से जांच कर रही है।
पूर्व DGP की प्रतिष्ठा और सेवा
68 वर्षीय ओम प्रकाश 2015 में कर्नाटक के डीजीपी बने थे और एक सम्मानित पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी निर्मम हत्या ने पूरेराज्य को चौंका दिया है।