प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पॅाडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत की है आज इस बातचीत का प्रसारण किया जाएगा. दोनों के बीच बातचीत केदौरान पीएम मोदी ने बचपन पर भी बातें हुई. इसके अलावा फ्रीडमैन ने प्रधानमंत्री से उनके हिमालय प्रवास और पहाड़ो में बिताए दिनों पर भी चर्चाकी गई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॅाडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है.इस एपिक पॅाडकास्ट का प्रसारण रविवार16 मार्च को शाम 5:30 बजे होगा.इसमें पीएम मोदी की बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है यह बातचीतभारत के साथ ही दुनिया भर के दर्शकों के लिए पीएम मोदी के व्यक्तित्व और विचारधारा को समझने का अवसर प्रदान करेगी.पीएम मोदी ने खुदसोशल मीडिया पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी साझा की है उन्होनें लिखा लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत वास्तव में शानदार रही इसमें मेरेबचपन की यादों,हिमालय में बिताए गए समय और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा हुई आप भी इस संवाद का हिस्सा बने. इससे पहले फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 3 घंटे की एपिक पॅाडकास्ट बातचीत की. यह मेरे जीवनकी सबसे दमदार बातचीत में से एक थी.
इतिहास सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत
गौरतलब है कि फ्रिडमैन पिछले महीने पीएम मोदी का साक्षात्कार लेने से लिए भारत आए थे. अपनी यात्रा से पहले उन्होनें भारत के इतिहास सहितकई विषयों पर घंटो पीएम मोदी के साथ बातचीत करने की खुशी और उत्सुकता व्यक्त की थी.उन्होनें यह भी कहा था कि पीएम मोदी उनके अब तकपढ़े गए सबसे आकर्षक इंसानों में से एक है. पीएम मोदी ने कहा कि वही लोग जिंदगी में असफल होते है जिन्हें जिंदगी में कम्फर्ट जोन में रहने कीआदत होती है उन्होनें कहा कि वह कभी कम्फर्ट जोन में नहीं रहे है.और जोखिम उठाने की उनकी क्षमता का अभी तक पूरा उपयोग नहीं किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी किस्मत है कि मैनें अपनी जिंदगी कभी कम्फर्ट जोन में नहीं बिताई है.क्योकिं में कम्फर्ट जोन से बाहर था मुझे पता थाकि मुझे क्या करना है. शायद में आराम के लिए नहीं बना हूं. मैनें जिस तरह की जिंदगी जी, अब तो मुझे छोटी-छोटी चीजें भी संतुष्टी देती है.