प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच गए हैं। पोर्ट लुइस एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम ने उनकाजोरदार स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, वेमॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
द्विपक्षीय वार्ता और राजकीय भोज का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और मजबूतीमिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भोजपुरी में यात्रा के कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का भव्यस्वागत मॉरीशस और भारत के अटूट रिश्ते को दर्शाता है।
श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह
यात्रा के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के विशिष्ट नेता गणपालन सर शिव सागर, रामगुलाम सर और अनिरुद्ध जगन्नाथ कोश्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ राजकीय भोज का आयोजन होगा।
भारतीय मूल के लोगों से संवाद
शाम को प्रधानमंत्री मोदी भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम के साथ रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
10 साल बाद हुआ दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मॉरीशस का यह दौरा 10 वर्षों के बाद हो रहा है। इससे पहले मार्च 2015 में वे राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि केरूप में शामिल हुए थे। भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, क्योंकि मॉरीशस की कुल आबादी का लगभग 70 प्रतिशतहिस्सा भारतीय मूल का है।