
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित कियागया. यह सम्मान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुखवैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. मई 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद सेकिसी विदेशी सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहामैं अपने मित्र राष्ट्रपति लूला को रियो और ब्रासीलिया में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे ब्राजील का सर्वोच्च सम्मानप्रदान करना मेरे लिए ही नहीं.
20 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लिया गया निर्णय
बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी के मुख्य वास्तुकार हैं मैं यह सम्मान हमारीमित्रता और भारत के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को समर्पित करता हूं.’उन्होंने कहा कि हमने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियनडॉलर तक ले जाने का निर्णय लिया है. फुटबॉल ब्राजील की आत्मा है, जबकि क्रिकेट भारतीयों का जुनून है. गेंद चाहे बाउंड्री के पार जाए या गोलपोस्ट में 20 बिलियन डॉलर की साझेदारी मुश्किल नहीं है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है. पर्यावरणऔर स्वच्छ ऊर्जा दोनों देशों की मुख्य प्राथमिकताएं हैं. इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज का समझौता हमारे हरित लक्ष्यों को नई गति देगा. मैंब्राजील में इस वर्ष आयोजित होने वाली COP 30 बैठक के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देता हूं. रक्षा सहयोग में वृद्धि इसका संकेत है। हमारेबीच गहरे आपसी विश्वास की भावना है. हम अपने रक्षा उद्योग को एक साथ लाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे.
उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया प्रदान
प्रधानमंत्री मोदी को भारत-ब्राजील के द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और वैश्विक मंचों पर सहयोग को आगे बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय योगदान केलिए प्रदान किया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी सरकार की ओर से प्राप्त 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. जिसे उन्होंने मई 2014 मेंप्रधानमंत्री पद संभालने के बाद हासिल किया है. यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है. राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी के मुख्य वास्तुकार हैं। मैं यह सम्मान हमारी मित्रता और भारत के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को समर्पित करता हूं. फुटबॉल ब्राजील की आत्मा है जबकि क्रिकेट भारत का जुनून। गेंद चाहे बाउंड्री के पार जाए या गोल पोस्ट में, 20 बिलियन डॉलर की साझेदारी कोईमुश्किल लक्ष्य नहीं है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला यह सम्मान न केवल भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है बल्कि भारत-ब्राजील केरणनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है.ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों नेएक महत्वपूर्ण समझौता किया जो हरित ऊर्जा लक्ष्यों को गति देगा.