नई दिल्ली, 30 जनवरी: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बजट 2025-26 को भारत के युवाओं के लिए गेम-चेंजर बताया है। उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसा बजट पेश किया है, जो भारतीय युवाओं को अमेरिका और कनाडा से भी बेहतर विकास के अवसर देने कावादा करता है।
युवाओं को कर राहत और निवेश के नए अवसर
मोदी सरकार ने आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है, जिससे मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले युवाओं और मध्यमवर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस कदम से न केवल बचत बढ़ेगी बल्कि उपभोक्ता बाजार भी मजबूत होगा।
इसके अलावा, दो संपत्तियों में निवेश करने पर कर छूट दिए जाने से युवा और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहतर निवेश के मौके मिलेंगे। यह कदम उनलोगों के लिए एक शानदार अवसर है, जो सुरक्षित और दीर्घकालिक संपत्तियों में निवेश करना चाहते हैं।
गिग वर्कर्स के लिए विशेष सुरक्षा और लाभ
सचदेवा ने कहा कि बीते वर्षों में होम डिलीवरी और फ्रीलांसिंग जैसे नए रोजगार के अवसर उभरे हैं, जिससे “गिग वर्कर्स” की संख्या तेजी से बढ़ी है।मोदी सरकार ने इस बजट में गिग वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा की विशेष घोषणा की है, जो शायद उनकी खुद की उम्मीदों से भी ज्यादाराहत देने वाली है। यह कदम असंगठित क्षेत्र के उन लाखों युवाओं के लिए वरदान साबित होगा, जो रोजगार की नई श्रेणियों में काम कर रहे हैं।
ग्रामीण युवाओं के लिए मछलीपालन और डेयरी फार्मिंग में कर छूट
जहां एक ओर शहरों में मल्टीनेशनल कंपनियां और गिग इकोनॉमी युवाओं को आकर्षित कर रही हैं, वहीं गांवों में रोजगार के नए अवसर भी खुल रहेहैं। बजट 2025-26 में मछलीपालन और डेयरी फार्मिंग को कर छूट दी गई है, जिससे ग्रामीण युवा अब अपने ही गांव में रहकर आत्मनिर्भर बन सकतेहैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
दिल्ली के लिए विशेष प्रोत्साहन: ईवी उद्योग को बढ़ावा
दिल्ली जैसे महानगरों के लिए यह बजट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के निर्माण और बिक्री को बढ़ावा देने केलिए नए प्रोत्साहन शामिल किए गए हैं। इससे दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी और हरित परिवहन को अपनाने के लिएलोगों को प्रेरित किया जाएगा।
युवाओं के सपनों का बजट
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह बजट भारत की नई पीढ़ी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ने इस बजट केजरिए देश के युवाओं को दिखा दिया है कि वे सिर्फ वादे नहीं बल्कि ठोस कदम उठाने में विश्वास रखते हैं। कर छूट से लेकर रोजगार के नए अवसरोंतक, यह बजट देश के हर युवा के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है।