शेख हसीना ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि एक समय बांग्लादेश को विकास के मॉडल के तौर पर देखा जाता था. लेकिन आज वह देश आतंकीदेश में बदल चुका है. हमारे नेताओं को जिस तरह से मारा गया. उसे बताया भी नहीं जा सकता.बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा है किअल्लाह ने उन्हें किसी वजह से ही अब तक जिंदा रखा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अवामी लीग के सदस्यों की हत्या की है उन्हें न्याय के कटघरे मेंलाया जाएगा. शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिंसा में मारे गए अवामी लीग के नेताओं के परिजनों से वर्चुअली बात करते हुए ये बात कही। शेख हसीनाको हिंसा के चलते बीते साल अगस्त में पीएम पद के साथ ही देश भी छोड़ना पड़ा था.शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार केमुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर निशाना साधा और कहा कि ‘मोहम्मद यूनुस ऐसे व्यक्ति हैं.जिन्होंने कभी भी लोगों से प्यार नहीं किया.
पूर्व पीएम ने खोया था अपना परिवार
उन्होंने लोगों को ऊंची ब्याज दर पर लोगों को थोड़े-थोड़े पैसे ब्याज पर दिए और उस पैसे से विदेश में आलीशान जिंदगी गुजारी. हम भी उनके दोहरेचरित्र को समझ नहीं सके और हमारी सरकार ने भी उनकी मदद की. लेकिन लोगों को इससे फायदा नहीं हुआ. मोहम्मद यूनुस ने सत्ता की भूख कीवजह से ही अब बांग्लादेश जल रहा है.शेख हसीना ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि ‘एक समय बांग्लादेश को विकास के मॉडल के तौर पर देखाजाता था. लेकिन आज वह देश आतंकी देश में बदल चुका है हमारे नेताओं को जिस तरह से मारा गया. उसे बताया भी नहीं जा सकता अवामी लीगके नेता, पुलिस, वकील पत्रकार और कलाकार सभी को निशाना बनाया जा रहा है. पूर्व पीएम ने कहा कि ‘मैंने अपने पिता, माता, भाई और परिवार केसभी सदस्यों को एक दिन खो दिया था.
शेख हसीना ने दी जानकारी
उस वक्त भी मुझे देश लौटने नहीं दिया गया था मैं किसी अपने को खोने के दर्द को समझती हूं. अल्लाह ने मुझे बचाया और वह मुझसे कुछ अच्छाकाम कराना चाहता है जो लोग अपराध कर रहे हैं, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा। ये मेरा वादा है.शेख हसीना ने कहा कि ‘अल्लाह ने उन्हें किसीवजह से ही जिंदा रखा है और मैं जल्द वापस लौटूंगी. शेख हसीना का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है जब बांग्लादेश की सरकार शेख हसीना केप्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है और जब हाल ही में बिम्सटेक सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की थाईलैंड में मुलाकात हुई थी. उसवक्त भी मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग उठाई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने भी मोहम्मद यूनुस के सामने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकहिंदुओं के खिलाफ हमलों की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी.