
देश के कई हिस्से इस समय बाढ़ की आपदा से जूझ रहे हैं। बाढ़ ने पंजाब, जम्मू–कश्मीर और आसपास के राज्यों में हजारों परिवारों को बेघर औरबेबस कर दिया है। इस मुश्किल समय में भारतीय युवा कांग्रेस ने इंसानियत की मिसाल पेश की और राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया।
राहत सामग्री रवाना
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रकों मेंबाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी सामान रखा गया है। इसमें आलू, प्याज, चीनी, खाने का तेल, मसाले, कंबल, पानी की बोतलें और दवाइयाँ शामिल हैं।इनका मकसद यह है कि जिन लोगों के पास न घर बचा है, न खाना और न दवाइयाँ, उन तक तुरंत मदद पहुँच सके।
इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त
राहत सामग्री रवाना करने के बाद उदय भानु चिब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा मुसीबतकी घड़ी में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त है। राहुल गांधी जी के निर्देश पर हम सबने मिलकर यह कदम उठाया है। हर पीड़ित परिवार तक राशन, भोजन, दवाइयाँ और पीने का पानी पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। यह सिर्फ सामग्री नहीं, बल्कि करुणा और संवेदनशीलता का संदेश भी है। उन्होंनेयह भी बताया कि आने वाले दिनों में और राज्यों में भी राहत सामग्री भेजी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुँच सके।
केंद्र सरकार पर निशाना
इस अवसर पर उदय भानु चिब ने भाजपा और केंद्र सरकार पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब लोग बाढ़ से त्रस्त हैं, तब भी भाजपा सरकारराजनीति और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है। यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मदद का है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूँ कि वह तुरंत कदमउठाए और बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुँचाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी, शिवी चौहान, खुशबू शर्मा, राष्ट्रीयसचिव हरि कृष्णा, मनु जैन, रूपेश भदौरिया, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल संधूसमेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि युवा कांग्रेस हर समय जनता के साथ खड़ी है।
कांग्रेस का संदेश
भारतीय युवा कांग्रेस का यह कदम सिर्फ राहत सामग्री पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भरोसा दिलाने का भी काम है कि मुश्किल घड़ी मेंकांग्रेस और उसके कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं SOSIYC अभियान के तहत लगातार अलग–अलग जगहों पर राहत पहुँचाई जा रही है। युवाकांग्रेस का कहना है कि इंसानियत और सहयोग ही सबसे बड़ी ताक़त है। यही वजह है कि हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुँचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्तादिन-रात लगे हुए हैं।