बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहविरोध अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में था, जहां उन्हें जबरन मालवाहक विमानों में बेड़ियों में जकड़करभारत वापस भेजा गया। इनकम टैक्स चौराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतलादहन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की कमजोर नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रमुख नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत भेजेगए अप्रवासी भारतीयों के अमानवीय तरीके से वतन वापसी के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आलोचना करते हुएकहा कि विदेश मंत्री जब मुखर होकर बयानबाजी करते हैं, तब भी उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह स्थिति दर्शाती है कि केंद्रकी भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीयों का सम्मान अमेरिकी सरकार के सामने गिरवी रख दिया है।
डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह भी कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में व्यस्त रहते हैं, लेकिन भारत के नागरिकों केसम्मान के लिए वे कोई ठोस कदम नहीं उठाते। उन्होंने कहा, “नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी जैसे इवेंट्स में करोड़ों रुपए खर्च करने वाली सरकार अपनेनागरिकों के लिए एक भी यात्री विमान नहीं उपलब्ध करा सकी।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि विदेश मंत्री का बयान कि यह अमेरिकी नीति है, साफ तौर पर यह दर्शाता है कि भारत की सरकार वैश्विक मंच परअपनी स्थिति को मजबूत करने के बजाय केवल इवेंट्स के जरिए अपनी छवि बनाने में लगी है।
विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, प्रो. राम जतन सिन्हा औरसैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है, और बिहार के विभिन्न जिलों में भी इस मुद्देपर विरोध किए गए हैं।