बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार (20 अप्रैल, 2025) को बिहार के बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीशकुमार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
‘नीतीश-बीजेपी का गठबंधन है स्वार्थ आधारित’
रैली के दौरान खरगे ने जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को पूरी तरह अवसरवादी बताया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार सत्ता के लिए किसी के साथ भीहाथ मिला लेते हैं। उन्होंने उस विचारधारा का साथ दिया, जो महात्मा गांधी की हत्या की जिम्मेदार है।”
‘1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ?’
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 में घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह वादा आजतक अधूरा है और जनता को इसके बारे में जवाब मांगना चाहिए। “प्रधानमंत्री झूठे वादों की फैक्ट्री चला रहे हैं,” खरगे ने कहा।
ईडी की कार्रवाई पर भी बोले खरगे
नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर खरगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यहकार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को डराया नहीं जा सकता। हमारे नेता संघर्ष और बलिदान की मिसाल हैं – चाहे वो इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी।”
‘आरएसएस-बीजेपी समाज को बांटने में विश्वास रखते हैं’
खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर समाज को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करने का आरोपलगाया। उन्होंने दावा किया कि ये संगठन समाज के कमजोर वर्गों के हित में काम नहीं करते। साथ ही वक्फ कानून को लेकर कहा कि यह बीजेपीऔर आरएसएस की ओर से समुदायों के बीच फूट डालने की कोशिश है।
कांग्रेस ने जनता से किया आह्वान
अपने भाषण के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार की जनता से अपील की कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कोसत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं और एक न्यायप्रिय, समावेशी सरकार को समर्थन दें।