बिहार के मुंगेर जिले में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हत्या के मुख्य आरोपी गुड्डू यादवको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी के दौरान हुआ हादसा, पुलिस गाड़ी पलटी
गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर जब पुलिस थाने ला रही थी, तभी पुलिस वाहन एक आम के पेड़ से टकरा गया, जिससे गाड़ी पलट गई। इस दौरानआरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गुड्डू यादव केपैर में गोली लग गई। हादसे में गाड़ी का हूटर टूट गया और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
नेताओं की प्रतिक्रिया
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या को दुखद करार देते हुए कहा कि अपराध को खत्म करने के लिएसरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, “हम सुशासन के लिए सत्ता में हैं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि एनकाउंटर कीजरूरत पड़ी तो किया जाएगा।”
मंत्री प्रेम कुमार का बयान
बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और जनता के सेवक की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफसख्त एक्शन लिया जाएगा।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बयान
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए बीजेपी और एनडीए को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपीराजनीतिक लाभ के लिए माहौल खराब करने की कोशिश करती है।
डीआईजी ने कहा – कड़ा एक्शन लेंगे
मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एएसआई संतोष कुमार सिंह एक विवाद को सुलझाने गए थे, जहांउन पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि आगे से कोई पुलिसकर्मी के साथ ऐसी घटना न हो। पुलिस नेतीन राउंड फायरिंग कर गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
शुक्रवार को मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में दो परिवारों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहांपहुंचे। विवाद को शांत कराने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोषकुमार सिंह को पटना रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं
इस घटना ने पुलिस और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफकड़ी कार्रवाई होगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।