बिहार विधानसभा में उस समय माहौल गरमा गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस छिड़ गई।तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से उनके पिता शकुनी चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा। इस परसम्राट चौधरी ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि पहले यह बताएं कि आपके पिता (लालू प्रसाद यादव) ने मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहा था। इसबयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और दोनों नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया।
तेजस्वी और सम्राट के बीच जुबानी जंग
सम्राट चौधरी ने अपनी सीट पर खड़े होकर तेजस्वी यादव को जवाब दिया, जिसके बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले तो आप बीजेपीको कोसते थे, अब उनके साथ खड़े हैं।” इस बयान पर बीजेपी विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन में हंगामा किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीशकुमार के करीबी मंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वे पहले भी तेजस्वी के साथ काम कर चुके हैं और जहां भी रहते हैं, वहां काम ही करते हैं। इस परतेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, “विजय चौधरी मलाई खाते हैं।”
विवाद बढ़ने पर स्पीकर को करना पड़ा हस्तक्षेप
तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच बहस और तीखी होती चली गई। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर आरोप लगाया कि उनके पिता लालू प्रसादयादव ने बिहार को लूटा और उन्हें (सम्राट चौधरी को) जेल भिजवाया था। इस आरोप के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई, जिससे सदन में माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों नेताओं को शांत करने की कोशिश की।
तेजप्रताप की चेतावनी और सदन में हंगामा
जब सदन में बीजेपी विधायकों ने हंगामा बढ़ाया, तो तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव खड़े हुए और बीजेपी विधायकों को चेतावनी दी कि वे शोर-शराबा बंद करें। हालांकि, राजद विधायकों ने हस्तक्षेप कर तेजप्रताप को शांत कराया।
मुख्यमंत्री की सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश
तेजस्वी यादव अपने भाषण के दौरान लगातार ऐसे मुद्दे उठा रहे थे, जिनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल खड़े हों। उन्होंने सम्राट चौधरीपर निशाना साधते हुए तंज कसा, जिससे सम्राट चौधरी भड़क उठे और तेजस्वी पर तीखे हमले किए। सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बिहार को लूटनेऔर गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया, जिससे बहस और ज्यादा बढ़ गई।