Delhi News: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बिजली आपूर्ति के नाम परघोटालेबाजी का आरोप लगाया है. लेकिन दिल्ली में आप सरकार इसे उपलब्धि के रूप में पेश करती है, जो शर्मनाक है. सचदेवा ने कहा, “दिल्लीदेश की राजधानी है. यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होना कोई अनूठा काम नहीं, बल्कि शासन का कर्तव्य है. बीजेपी नेता अपने राज्यों में अच्छीबिजली आपूर्ति पर ढोल नहीं पीटते, क्योंकि यह जनता पर एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहाहै कि आतिशी मार्लेना को मालूम होना चाहिए कि दिल्ली देश की राजधानी है और अगर यहां 24 घंटे बिजली अपूर्ति होती है तो यह कोई अनूठाकाम नही है. भाजपा शासित मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, वड़ोदरा, बंगलोर और ना जाने कितने शहर हैं जहां भाजपा शासन से अबाधित बिजली सप्लाईहोती है. उत्तर प्रदेश जिसे 2017-18 तक बिजली उत्पादन एवं सप्लाई में बीमार प्रदेश माना जाता था. वह आज रात दिन रोशन प्रदेश की तरहजगमगता है. भाजपा नेता अपने राज्यों में अच्छी बिजली सप्लाई पर कोई ढोल नही पीटते क्योंकि 24 घंटे बिजली सप्लाई शासन का कर्तव्य ना कीजनता पर कोई एहसान है.
आतिशी मार्लेना करती है पावर सप्लाई का दावा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सुश्री आतिशी मार्लेना आज जिस शानदार पावर सप्लाई का दावा कर रही हैं उसकी नींव दिल्ली में राष्ट्रपति शासन केदौरान 2014 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली ने संसद में दिल्ली का बजट पेश करते हुए रखी थी.और आज ये बिजली को लेकर बातें कररही है. दिल्ली वालों को श्री अरूण जेटली का वो बजट भाषण भलीभांति याद है. जिसमें उन्होने दिल्ली की खराब बिजली सप्लाई की स्थिती काजिक्र करते हुए इसके सुधार के लिए बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्टमेंट पर जोर देते हुए रूपए 675 करोड़ की इन्वेस्टमेंट नये विधुत प्लांट लगाने परऔर रुपये 200 करोड़ दिल्ली में बिजली ट्रांसफार्मर एवं तारों के सुदृढीकरण पर केन्द्र की ओर से दिये थे.श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की इसकेआलावा पावर डिस्कॉम में शामिल निजी कम्पनियों ने भी बिजली उतपादन एवं सप्लाई की स्थिती सुधारने का प्रयास किया पर खेदपूर्ण है. कि अरविंदकेजरीवाल सरकार ने 2015 से 2025 के बीच बिजली अपूर्ति के नाम पर के केवल घोटालेबाज़ी की है.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सुश्रीआतिशी मार्लेना बतायें की क्या यह सच नही की दिल्ली में 24 घंटे बिजली अपूर्ति के दावे को दिखाते दिखाते अरविंद केजरीवाल सरकार ने निजीकम्पनियों के साथ मिलकर बिजली सब्सिडी एवं पी.पी.ए.सी. घोटाले किये.दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि आप सरकार को अपनीनाकामियों का जवाब देना चाहिए और जनता को यह बताना चाहिए कि बिजली आपूर्ति के नाम पर पिछले एक दशक में क्या-क्या गड़बड़ियां कीगईं.