बेंगलुरु के भारती लेआउट में 4 अप्रैल की देर रात दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एकयुवक सड़क पर चल रही दो लड़कियों के पास आता है, उनमें से एक को जबरन दीवार की ओर धकेलता है और फिर वहां से भाग निकलता है।
CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात
रात करीब 1:52 बजे हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा गया कि आरोपी व्यक्ति सुनसान सड़क पर खड़ीदोपहिया गाड़ियों के पास से गुजरते हुए लड़कियों के पीछे जाता है और एक के साथ अनुचित व्यवहार करता है। इस भयावह घटना के बाद लड़कियांडर के मारे रोती और चिल्लाती नजर आईं।
मंत्री का बयान बना विवाद का कारण
जब इस घटना पर पत्रकारों ने कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में आम होती हैं।कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।” उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखीप्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मंत्री का यह रवैया गंभीर अपराध को हल्के में लेने जैसा है।
विपक्ष का सरकार पर हमला
भाजपा ने इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को घेरा है। विपक्ष ने कहा कि वायरल हुआ वीडियो यह दिखाता है कि बेंगलुरु की कानूनव्यवस्था चरमराई हुई है और यह शहर महिलाओं के लिए तेजी से असुरक्षित होता जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक पीड़ित युवतियों की ओर से कोईऔपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में कुल 3,260 मामलों में से1,135 केस छेड़छाड़ से जुड़े थे, जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।