भागलपुर के बिहपुर विधानसभा से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने अपने विवादित बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंनेकहा कि “हम हारना पसंद करेंगे, लेकिन मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए।” यह बयान खासकर मुसलमानों के प्रति उनके रुख को लेकर चर्चा का विषयबन गया है।
विधायक का आरोप: काम करने के बावजूद नहीं मिलता वोट
शैलेंद्र ने यह भी कहा कि, “हमने दस साल में ट्रांसफार्मर और सड़कें दीं, लेकिन मुसलमानों ने हमें दस वोट तक नहीं दिए।” उनका आरोप है कि वहजितना भी काम करें, मुसलमानों से वोट नहीं मिलता। इसलिए, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए।”
जनसंख्या नियंत्रण पर भी टिप्पणी
बीजेपी विधायक ने जनसंख्या को लेकर भी एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, “हिंदू एक बच्चा पैदा करता है, जबकि मुसलमान 20 बच्चें पैदाकरते हैं। उन्हें जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहिए।”
राजद और विपक्ष पर निशाना
विधायक शैलेंद्र ने अपने बयान में राजद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “राजद को नष्ट करना है, क्योंकि वो राजद नहीं बल्कि मियाँ हैं।” इसकेअलावा, शैलेंद्र ने दावा किया कि 2025 में ओबीसी और हिंदू समाज ही विपक्ष को हराएगा और एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।
2025 के चुनावों का संकेत
विधायक ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को धूल चटाते हुए एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में 2025 में विधानसभाचुनाव होंगे, और सभी राजनीतिक दल अब से ही जनता के बीच जाकर अपना जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं।