
भाजपा को नया अध्यक्ष कब मिलेगा इस पर अटकलों का बाजार गर्म है इन अटकलों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक बड़ी बैठकदिल्ली में बुलाई गई है. यह बैठक 4-6 जुलाई के बीच देश की राजधानी दिल्ली में होगी. इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थितहोंगे वे इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए 28 जून को दिल्ली पहुंचेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनीलअंबेकर ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह प्रतिवर्ष होने वाली एक बैठक है जिसमें अगले वर्ष संघ के कार्यों की एक रूपरेखा बनाई जाती है. संघशिक्षा वर्ग की समाप्ति के बाद होने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख के अगले वर्ष की यात्राओं पर भी विचार किया जाता है.
प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक होंगें उपस्थित
संघ के दिल्ली मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी प्रान्त प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक उपस्थित होंगे. संघ इस वर्ष अपना जन्मशताब्दी वर्ष भी मनारहा है इसके हेतु भी पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों की एक रूपरेखा बनाई गई है. इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमोंपर भी विचार किया जाएगा. संघ शताब्दी वर्ष ( 2025-26) के कार्यक्रम आगामी विजयादशमी दो अक्तूबर 2025 से प्रारंभ होकर अगले वर्षविजयादशमी 2026 तक चलेंगे. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित सभी अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख एवं कार्यकारिणी केसदस्य बैठक में भाग लेने वाले हैं.