नई दिल्ली, 2 फरवरी: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने आज भाजपा का चौथा चुनावी गीत “दिलवालों की दिल्लीको भाजपा सरकार चाहिए” लाँच किया। इस गीत को पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने गाया है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रमुखप्रवीण शंकर कपूर और नीलकांत बख्शी भी उपस्थित थे।
दिल्ली की बदहाली और सुखद भविष्य की झलक
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का चुनाव प्रचार पहले ही बड़ी सफलता प्राप्त कर चुका है, और अब चुनावी अभियान के इस अंतिमपड़ाव में यह गाना दिल्ली के लोगों की आवाज बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि इस गाने में दिल्ली की वर्तमान स्थिति, जिसमें पिछले 10 सालों मेंदिल्ली सरकार की नाकामी को दर्शाया गया है, के साथ-साथ सुखद भविष्य की कल्पना भी की गई है।
सचदेवा ने आगे कहा, “दिल्ली में जो सरकार है, वह झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति करती है। यह गाना दिल्ली के लोगों को जागरूक करने काकाम करेगा और एक सुर में यह कहेगा कि अब भाजपा सरकार चाहिए।”
अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ गाना
मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि इस गाने के माध्यम से दिल्ली के लोग एकजुट होकर अरविंद केजरीवाल की सरकार को हटाने की ज़रूरत क्योंमहसूस कर रहे हैं, यह स्पष्ट किया गया है। तिवारी ने बताया कि दिल्ली के लोग अब महसूस कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का हल भाजपा सरकारही दे सकती है। इस गाने को सुनने के बाद लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इसे दिल्ली की आवाज माना जा रहा है।
दिलवालों की दिल्ली का मैनिफेस्टो
मनोज तिवारी ने दिल्ली के लिए भाजपा के मैनिफेस्टो को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमने जो मैनिफेस्टो दिया है, वह दिल्लीवालों को हैरानकरने वाला है, लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग इस मैनिफेस्टो को पूरा होते हुए देख रहे हैं, जबकि दिल्ली में कोई भी काम नहीं हो रहा है।” तिवारी ने यह भी कहा कि यह गाना दिल्लीवालों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
गाना: दिल्लीवालों की आवाज
गाना न केवल दिल्ली की समस्याओं को उजागर करता है, बल्कि दिल्ली में भाजपा सरकार की जरूरत को भी बखूबी दर्शाता है। 5 फरवरी को होनेवाले चुनाव में दिल्लीवालों को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए यह गाना एक प्रेरक संदेश देने का काम करेगा।