भारत और पाकिस्तान ने चार दिन के संघर्ष के बाद शनिवार को संघर्ष विराम का एलान किया हालांकि शनिवार शाम पांच बजे से संघर्ष विराम शुरूहुआ और इसके कुछ घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पर फिर से गोलीबारी की गई. अब पाकिस्तान को भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने लताड़ा है. वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाकिस्तान पर निशाना साधा है.दरअसल संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूदपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया. उसने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार रात 11 बजेप्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया मिस्री ने कहा किभारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की हरकत करने पर मुंहतोड़ जवाब देगी. सीजफायर के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआहै.
युद्ध विराम के बाद भी सुनाई दिए धमाके
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के चार घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में ड्रोन देखे गए और धमाके सुनाई दी. इसके बाद सेना ने जवाबीकार्रवाई की ड्रोन और धमाकों की आवाज सुनाई दिए जाने के बाद एहतियात के तौर पर राजस्थान और पंजाब के कई शहरों में फिर से बिजली काटीगई.इसके बाद सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की उन्होंने लिखा कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है. वहीं शिखरधवन ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया. वहीं पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसादने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा पाकिस्तान में तीन शक्ति केंद्र हैं सेना आईएसआई और प्रधानमंत्री भले ही उनमें से कोई एक सहमत हो. लेकिन तीनोंके लिए किसी एक बात पर सहमत होना लगभग असंभव है.
15 शहरों में करना पड़ा ब्लैकआउट
पाकिस्तान के लिए पिछले तीन दिन काफी नहीं थे इस उकसावे के बाद भारत पाकिस्तान को जीवन भर का सबक सिखा देगा.सीमापार से फायरिंग मेंआरएसपुरा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज बलिदान हो गए. हमले में सात अन्य जवान घायल हुए हैं सभीसैन्य अस्पताल में भर्ती हैं पंजाब राजस्थान और गुजरात में भी कई धमाके हुए. रात तक 15 शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा केंद्र सरकार ने इसे सहमतिका घोर उल्लंघन करार देते हुए सेना को जवाबी कार्रवाई करने की छूट दे दी. रात 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसके लिए पाकिस्तान कोजिम्मेदार ठहराते हुए निंदनीय करार दिया. उन्होंने कहा पाकिस्तान स्थिति को ठीक से समझे और इसे रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे. सेनाहालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। उसे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दिए गए हैं. हालांकि इसचेतावनी के बाद कुछ शहरों में गोलीबारी थम गई.