भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वालेकश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं. पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है. जानकारीके मुताबिक भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशनको ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है.इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान औरपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर किया. सेनाओं ने सटीकहमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके दहशतगर्दों को मिट्टी में मिलाने का काम किया. सेना ने भारतीय जमीन से ही दहशतगर्दों को सबकसिखाने का काम किया है.सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांचपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं. पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं.
इरादे के साथ किया गया था चयन
दरअसल आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया. तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कोअंजाम दिया भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्षनेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था.रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे कोनिशाना बनाया है जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था. कुल मिलाकर नौ जगहों कोनिशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, पहले से तय और प्रकृति में गैर-उग्र रही है किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनायागया है. मंत्रालय ने कहा कि भारत ने टारगेट के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमलेके मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमलेके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
26 पर्यटकों पर किया था हमला
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी में मौजूद घास के मैदान में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी इसके बाद से पाकिस्तान लगातार गीदड़भभकियां दे रहा था इस बीच भारत ने आज देशभर में मॉक ड्रिल करने की योजनाबनाई थी. इस बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक को अंजाम दिया है.छह साल पहले भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकलस्ट्राइक की थी. 14 फरवरी, 2019 का वो दिन जिसे भारत कभी नहीं भुला सकता, हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में आतंकी हमले मेंशहीद हुए थे और पूरा देश गुस्से में था हर भारतीय पाकिस्तान से इसका बदला चाहता था. हर कोई जवाब चाहता था और फिर वो जवाब आया 12 दिन के बाद जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सरहद लांघकर बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.