दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 विधानसभासीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की। यह जीत भा.ज.पा. के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और इसके बाद पार्टी के नेताओं नेउपराज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है। पार्टी के नेता जल्द ही एलजी से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे।इस जीत के बाद देशभर में भा.ज.पा. कार्यकर्ता खुशी के जश्न में डूबे हुए हैं।
आतिशी का इस्तीफा: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्लीके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इस्तीफा देने के बाद, आतिशी राजनिवासपहुंचीं और वहां अपना इस्तीफा एलजी को सौंपा। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी 22 जीते हुए विधायकों को चाय पर बुलाया और 4:30 बजे बैठक आयोजित की, जिसमें 19 विधायक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच चुके हैं।
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? दिल्ली विधानसभा चुनाव में भा.ज.पा. की ऐतिहासिक जीत के बाद, पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरे परविचार कर रहा है। जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। फिलहाल, जिन नामोंकी चर्चा मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख है, क्योंकि उन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है।इसके अलावा, अगर पार्टी किसी सिख चेहरे को आगे करती है, तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं, वीरेन्द्र सचदेवा का नामभी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है।