दिल्ली, फरवरी 2025: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के बवाना, रोहिणी और नजफगढ़ क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टीप्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने जनता से आगामी पांच फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिल्ली में भाजपा की सरकारबनाने की बात की। धनखड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली का गौरव बढ़ेगा और देश की राजधानी की गरिमा को फिर से अंतर्राष्ट्रीयमंच पर सम्मान मिलेगा।
भाजपा सरकार आने से दिल्ली का गौरव बढ़ेगा
औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने केवल घोटालों में लिप्त होकर देश की राजधानी की प्रतिष्ठा कोनुकसान पहुंचाया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद, उनकी नीति हमेशा राष्ट्रहित की रही है, जिससे दिल्ली की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा औरबढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव के मूड में है और वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छुटकारा चाहती है।
भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे बड़े अंतर से: औम प्रकाश धनखड़
धनखड़ ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ है कि बवाना, रोहिणी और नजफगढ़ के मतदाता भाजपा की सरकार के पक्ष में हैंऔर इन क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र, बिजेंद्र गुप्ता और नीलम कृष्ण पहलवान बड़े अंतर से जीत रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली मेंबदलाव की लहर को देखते हुए भाजपा बड़ी बहुमत से सरकार बनाएगी।
मोदी पर जनता का भरोसा
धनखड़ ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि जनता का मोदी जी पर पूरा भरोसा है। जो काम मोदी जी कहते हैं, वहहमेशा पूरे होते हैं। यही कारण है कि दिल्ली की जनता भाजपा की सरकार के लिए तैयार है।
इस प्रचार अभियान में भाजपा के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, निगम पार्षद दीपक डबास और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।