मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर अब मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञानलेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं. दरअसल, मोहन सरकार के मंत्री विजय शाहने मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दे डाला था. इसका कांग्रेस ने विरोध किया है और मंत्री कोपद से हटाने की मांग कर डाली मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, जिन आंतकियों नेपहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, उन आंतकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा. मंत्री शाह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं कीबहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई. बयान को लेकर जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले वालों कोहमने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है. उनके भाषण को अलग संदर्भ में नहीं देखना चाहिए। वो हमारी बहनें हैं। उन्होंने पूरी ताकत से सेना के साथमिलकर काम किया है. हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मंत्री के विवादित बयान को संज्ञान में लेते हुएयाचिका के रूप में सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ चार घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. युगलपीठ ने पुलिस विभाग को शाम 6 बजेतक एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं.
प्रकरण दर्ज करने के आदेश किए जारी
युगलपीठ ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में करते हुए उक्त आदेश जारी किये. युगलपीठ ने मंत्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 तथा 197 के तहत प्रकरण दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं. याचिका में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अनावेदक बनाया गया है युगलपीठ नेअपने आदेश में कहा है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में न्यायालय को अवगत कराया जाए. याचिका पर अगली सुनवाई गुरुवार की सुबह10.30 बजे निर्धारित की गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफएफआईआर दर्ज कराई है. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वह सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हैं, और उन्होंने यह भीकहा कि पूरा देश इस कठिन समय में सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़ा है. मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने सेना के अधिकारियों और बहनों का अपमानकिया. इस पर भाजपा चुप क्यों है? अगर उन्हें 24 घंटे के भीतर बर्खास्त नहीं किया गया, तो हम देश के सभी पुलिस थानों में कुंवर विजय शाह केखिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे.
राजनीतिक दल है हमलावर
दरअसल विवादित बयान सामने आने के बाद कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल हमलावर हैं. मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग तक की जा रही हैपुतले जलाए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है. इधर भाजपा संगठन ने भी सख्त नाराजगी जताई है. पार्टी आलाकमान ने तत्काल उन्हेंभोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने सफाई दीऔर खेद जताया. उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने कोतैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है. मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगीबहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया. मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का न तो कोई इरादा था और न ही कोई इच्छा अगर मेरी किसी बात सेकिसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं. मंच से दिए गए अपने बयान पर उन्होंने भावनात्मक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यदि उनकेशब्दों से किसी धर्म या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमाप्रार्थी हैं. पार्टी की ओर से दी गई फटकार और विपक्ष के हमलों के बीच मंत्री शाह केइस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.