मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है .आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को अभिनेता ने खुद यह जानकारी फैंस के साथसाझा की. उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है. जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसघटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तकनहीं पहुंच पा रहे हैं.जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, “तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है. मैं ईमानदारी से उनलोगों से अनुरोध करता हूं जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें. साडा है एत्थे उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर कीफिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘सड्डा हक’ से प्रेरित थी. जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा. जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंदआ रहा है. लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है.जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू करदिए.
कई लोगों ने टैग किया एक्स
कई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की. कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किएएक यूजर ने लिखा, ‘जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा. जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवरकरने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है. लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.हाल ही में जावेद जाफरी से पहले मशहूरगायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक्स अकाउंट भी हैक हुए थे. हालांकि बाद में उनके अकाउंट्स को रिकवर कर लिया गया. श्रेयाने फैंस से एआई इमेज को सावधानी के साथ साझा करने की भी बात कही थी. दरअसल दो महीने पहले श्रेया ने एक एआई इमेज साझा की थी.
दो महिने बाद मिला एक्स अकाउंट वापस
हालांकि दो महीने बाद श्रेया को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया. सोशल मीडिया पर बढ़ती साइबर सिक्योरिटी की समस्याओं ने अब सितारोंको भी सतर्क कर दिया है.जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं. बल्कि एक बेहतरीन डांसर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी कॉमिकटाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाया है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘इन गलियों में’ रिलीज हुई थी. जिसे अविनाशदास ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जावेद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब फैंस उन्हें ‘धमाल 4’ में देखने के लिए बेताब हैं. ‘धमाल’ सीरीज की पिछली फिल्मों में जावेद की एक्टिंग और हंसी-मजाक ने दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनसे वैसी ही उम्मीद है.