महाराष्ट्र में लाडकी बहिण योजना एक बार फिर चर्चा में है। इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं।हालांकि, कई दिनों से यह अफवाह चल रही है कि यह योजना बंद होने वाली है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जनताकी भलाई करने वाली कोई भी योजना बंद नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि महायुति गठबंधन की तरफ से चुनाव के दौरान जो वादेकिए गए थे, वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “ऐसी अफवाहें हैं कि हम लाडकी बहिण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देंगे। मैं यह स्पष्ट करनाचाहता हूं कि महिलाओं, दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के हित के लिए लागू की गई हर योजना जारी रहेगी। मौजूदा योजनाओं के अलावा, हमअपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को भी पूरा करेंगे।”
क्या है लाडकी बहिण योजना ?
महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले शुरू की गई थी। इस योजना के जरिए महाराष्ट्र की 21 से 65 साल तक की पात्र महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार 1500 रुपये देती है। यह योजना मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन योजना की तरह ही है, जिसमेंपात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले इस योजना की शुरुआत की थी औरबीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। इसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में सरकारों ने चुनाव से पहले ऐसी ही योजना शुरू कर सत्ता मेंवापसी की। अब दिल्ली में भी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने इसी तर्ज पर महिला सम्मान योजना शुरू की है।
चुनावी घोषणापत्र में महायुति के वादे
लाडकी बहिन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 की जाएगाी
25,000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी
कृषि ऋण माफ, किसान सम्मान योजना से सालाना 15,000 रुपये
वरिष्ठ नागरिकों को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की सहायता
सभी के लिए भोजन और आश्रय
आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर
45, 000 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए ₹15,000 और सुरक्षा कवर
सरकार बनने के बाद ‘विजन महाराष्ट्र @2029
बिजली बिल में 30% की कटौती
25 लाख नौकरियां और 10 लाख छात्रों को हर महीने 10, 000 रुपये दिए जाएंगे