चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा, और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। ये सीटें विधानसभा चुनाव जीतने वाले पांच एमएलसी के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं।
चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी
चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 10 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित कीगई है, जबकि 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 20 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
मतदान 27 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। 29 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरीकर ली जाएगी।
किन सीटों पर होगा उपचुनाव?
विधान परिषद की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होना है, वे अमाशा पडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर केविधानसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं।
महाराष्ट्र विधान परिषद का गठन
महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सदस्य होते हैं, जिनमें से 66 सदस्य विभिन्न चुनाव प्रक्रियाओं के माध्यम से चुने जाते हैं। शेष 12 सदस्यों कोराज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है। विधान परिषद राज्य की द्विसदनीय विधायिका का ऊपरी सदन होता है।