दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी जब सत्ता में थी, तब भी दिल्लीऔर पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा कर रही थी, और अब जब विपक्ष में है, तब भी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
AAP ने महिला सम्मान निधि के नाम पर किया वादा, निभाया नहीं
श्री सचदेवा ने याद दिलाया कि फरवरी 2024 में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली बजट 2024-25 में महिलाओं को प्रति माह ₹1000 देने का वादाकिया था। लेकिन पूरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करके चली गई, पर वादे के अनुसार महिलाओं को एक भी रुपया नहीं मिला।
इसी प्रकार पंजाब की AAP सरकार ने 2022 में महिलाओं को समान राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन सत्ता में तीन साल बीत जाने के बाद भीवहां किसी महिला को कोई भुगतान नहीं किया गया है।
भाजपा सरकार महिला सम्मान निधि को लेकर गंभीर
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा की वर्तमान सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में महिला सम्मान निधि के लिए ₹5100 करोड़की राशि आरक्षित की है। उन्होंने कहा कि एक विशेष मंत्री समूह इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने की नीति बना रहा है, और इसे शीघ्र ही शुरूकर दिया जाएगा।
AAP की सियासत केवल दिखावा, भाजपा देगी वास्तविक लाभ
श्री सचदेवा ने कहा कि AAP द्वारा किया जा रहा विरोध केवल नाटक है। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है और वह अपनेवादों को धरातल पर उतारेगी।