
संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह मानसून सत्र देश के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत केकदम रखने और ऑपरेशन सिंदूर में उसके पराक्रम का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इस दशक में शांति और प्रगति देखी गई, लाल गलियारा अबहरित विकास क्षेत्र में बदल रहा है. 2014 से पहले मुद्रास्फीति दर दहाई अंक में हुआ करती थी. अब यह लगभग दो प्रतिशत है मुद्रास्फीति कम है औरविकास दर ऊंची है. प्रधानमंत्री मोदी ने बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सांसदों और उनकी पार्टियों के विदेश दौरे की सराहना की और कहा कि उन्होंनेसकारात्मक माहौल बनाया.
एकता का संदेश देने अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों के पराक्रम का बखान करते हुए सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों से एकता का संदेश देने की अपील की. पीएममोदी के संबोधन की बड़ी बातें.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा’मानसून नवाचार और नव सृजन का प्रतीक है. अब तक मिली खबरों के अनुसार देश में यहमौसम बहुत अच्छा चल रहा है. कृषि के लिए लाभकारी मौसम की खबरें आ रही हैं. बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीणअर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है. पिछले 10 वर्ष के मुकाबले इस बार का पानी भंडार तीन गुना बढ़ा है. उन्होंनेकहा ‘संसद का यह मानसून सत्र विजय उत्सव जैसा है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव काक्षण है. सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भविष्य के अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।’प्रधानमंत्रीमोदी ने कहा’यह मानसून सत्र विजय उत्सव है पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का पराक्रम देखा है.
दुनिया का बढ़ा आकर्षण
ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के आकाओं के घरोंको 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया. दुनिया मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए रूप की ओर बहुत आकर्षित हुई है. इन दिनों जब भी मैंदुनिया के लोगों से मिला हूं. भारत की ओर से बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ रहा है. ‘उन्होंने कहा, ‘आर्थिकक्षेत्र में जब आप सभी ने 2014 में हमें जिम्मेदारी दी थी. तब देश ‘नाजुक पांच’ के दौर से गुजर रहा था. 2014 से पहले हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में10वें नंबर पर थे. आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारेसुरक्षा बल एक नए आत्मविश्वास और नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हैं हमें गर्वहै कि भारतीय संविधान नक्सलवाद के विरुद्ध विजयी हो रहा है’लाल गलियारे’ ‘हरित विकास क्षेत्रों’ में बदल रहे हैं.