मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम मेंखेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीनविकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की. दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफके लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है. हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं.
समीर रिजवी ने खेली 39 रनों की पाली
24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंतहोगी. ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों ने निराश किया उनके लिए समीर रिजवी नेसर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. इनमें केएल राहुल (11), विप्रज निगम (20) औरआशुतोष शर्मा (18) शामिल हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में टीम के नियमित कप्तान अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेलने उतरे. उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली का नेतृत्व किया. वह सिर्फ छह रन बना पाए इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने छह, ट्रिस्टन स्टब्स ने दो, माधवतिवारी ने तीन, कुलदीप यादव ने सात रन बनाए. वहीं, मुस्तफिजुर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए जबकि दुष्मंथा चमीरा आठ रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले, मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी.
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रिकेल्टन 25 रन बना पाए. तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने तीन रन बनाए. वहीं, सूर्यकुमारयादव ने 43 गेंदों में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौकेऔर इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाए और नाबाद रहे. आखिरी 12 गेंदों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन झटके. दिल्ली के लिएमुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए.