मुंबई-न्यूयॉर्क एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की आपात लैंडिंग
मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 119 में सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस धमकीके चलते विमान को तुरंत मुंबई वापस लौटने का निर्देश दिया गया। विमान में कुल 322 लोग सवार थे, जिनमें 19 चालक दल के सदस्य भी शामिलथे। विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई हवाई अड्डे पर उतार लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है।
एयर इंडिया का बयान: यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
एयर इंडिया ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान के दौरान एक संभावित सुरक्षा खतरे कापता चला। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और विमान को मुंबई वापस लाया गया।विमान ने भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
उड़ान का समय बदला गया
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान अब 11 मार्च की सुबह 5 बजे पुनः उड़ान भरेगा। एयर इंडिया ने यात्रियों को होटलों में ठहरने, भोजन और अन्यसहायता की सुविधा प्रदान की है।
बम की धमकी का स्रोत: शौचालय में मिला नोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के एक शौचालय में एक धमकी भरा नोट मिला था, जिसमें बम होने का जिक्र था। इस नोट के मिलते ही सुरक्षाएजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और विमान को मुंबई लौटाने का निर्णय लिया।
हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी
घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं। एयर इंडिया ने जांच में पूरासहयोग देने का आश्वासन दिया है।
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
एयरलाइन ने सभी यात्रियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की है। साथ ही, उड़ान में देरी के कारण होने वाली असुविधा के लिए यात्रियों सेखेद व्यक्त किया गया है। सुरक्षा जांच के बाद विमान को पुनः रवाना करने की प्रक्रिया जारी है।