नई दिल्ली: मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत के गिरने से कई लोगों की दर्दनाक मौत के बाद आम आदमी पार्टी ने गहरा शोकव्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, नेता प्रतिपक्ष आतिशी और दिल्ली नगर निगम के मेयर महेश कुमार खिंची ने हादसे परदुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
केजरीवाल ने की प्रशासन के साथ सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को “बेहद दुखद” बताते हुए लिखा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति वे संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन का पूरासहयोग करें।
आतिशी ने कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में भागीदारी की अपील की
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी घटना को अत्यंत दुखद बताया और मुस्तफाबाद के ‘आप’ कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मौकेपर जाकर प्रशासन की हरसंभव सहायता करें।
मेयर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली नगर निगम के मेयर महेश कुमार खिंची ने कहा कि हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों के प्रति वेसंवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार को इस घटना की जांच कराने और लापरवाह अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देशदिए हैं।
आप कार्यकर्ताओं की राहत कार्य में सक्रिय भागीदारी
हादसे की सूचना मिलते ही ‘आप’ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने यहभी सुनिश्चित करने की बात कही है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।