यूपी के मेरठ में सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को सरकारी वकील मिल गया है। सीनियर वकील रेखा जैन मुस्कान औरसाहिल का पक्ष कोर्ट में रखेंगी। दोनों ने सरकारी वकील मुहैया कराने की मांग की थी। जिला विधिक प्राधिकरण सेवा की तरफ से रेखा जैन कोमुस्कान- साहिल का वकील नियुक्त किया गया है।
मुस्कान– साहिल के परिवार ने केस लड़ने से किया था इनकार
जेल जाने के बाद दोनों के परिजनों ने उनसे नाता तोड़ लिया है और उनके केस लड़ने से भी इनकार कर दिया था। जेल में खुद को असहाय पाते हुए अपनी कानूनी लड़ाई के लिए उन्होंने जेल सुपरीटेंडेंट से सरकारी वकील की मांग की थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने जिला विधिक प्राधिकरण सेवा मेरठ को प्रार्थना पत्र भेजा, जिस पर विचार करते हुए दोनों को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सरकारी वकील रेखा जैन मिल गई है।
मेरठ जिला विधिक प्राधिकरण ने कही ये बात
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयवीर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संविधान के मुताबिक हर व्यक्ति को न्याय पाने काअधिकार है, जिला विधिक प्राधिकरण सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान की जाये। हम गरीब औरजरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुस्कान और साहिल ने अपनी कानूनी मदद के लिए वकील की मांग की थीऔर इस पर विचार करते हुए सीनियर एडवोकेट रेखा जैन को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। रेखा जैन इस मामले में दोनों का केस मजबूततरीके से लड़ेंगी।
साहिल को था मुस्कान का नशा‘: पुष्पा देवी
इस बीच बीते कल अपने धेवते साहिल की मोहब्बत उसकी बुजुर्ग नानी पुष्पा देवी को जेल खींच लाई। वह अपने धेवते से मिलते समय भावुक होगई, उसके लिए वह कपड़े, केले और नमकीन लाई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जो हुआ वह बहुत गलत है। सौरव की हत्या का मुझेबहुत दुख है। साहिल पर दो नशे थे, एक तो उसने नशा किया हुआ था और दूसरा नशा मुस्कान का था, जो उसे बेहद खतरनाक साबित हुआ। साहिलतंत्र-मंत्र में विश्वास नहीं करता, वह सिर्फ भगवान भोलेनाथ का भक्त है। सभी काम मुस्कान ने किए हैं, साहिल तो एक साधारण लड़का है। हालांकिउनका कहना है कि साहिल के पिता जल्द ही उससे मिलने जेल आएंगे, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि वह कब मिलेंगे।
मुस्कान और साहिल ने पार की थी क्रूरता की सारी हदें
बता दें कि मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी और उसके बाद परिवार को गुमराह करने लिएसाहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई। वापस आने पर सौरव हत्याकांड का खुलासा हुआ और साहिल-मुस्कान ने हत्या की बात कबूली।
मुस्कान और साहिल का केस तब सुर्खियों में आया जब यह पता चला क मुस्कान ने अपने पति सौरव की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थीऔर शव को ठिकाने लगाने के लिए बाजार सज नीला बड़ा ड्रम खरीदा गया, उसमें शव के टुकड़े करके डाला गया, ऊपर से सीमेंट और पानी भरते हुएसील कर दिया। खुलासे के बाद मुस्कान और साहिल दोनों जेल में है और उनके परिवारों ने साथ छोड़ दिया है। मुस्कान के परिजनों ने अपनी बेटी काकेस लड़ने से मना कर दिया, वहीं साहिल के परिवार ने भी अपने बेटे को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।