UP EID Festival: देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है इस मौके पर लोग अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद कीनमाज अदा करने का समय भी अलग-अलग है. वहीं यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. बता दें मुरादाबाद मेंईद की नमाज को लेकर अलर्ट मोड जारी किया है. पुलिस लोगों को सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने की सलाह दे रही है. इसके लिए माइक सेपुलिसकर्मी सड़क पर नमाज अदा न करने की अपील कर रहे हैं. वहीं ईदगाह में जगह फुल होने के बाद कई लोगों को रोका गया है. बता दें इस्लामिकसेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है. मुरादाबाद में ईदगाह मैदान मेंनमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया. लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जानेके कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया. हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया.इसकेबाद दोबारा नजाम अदा करवाई गई एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखनेकी अपील की है. उधर, ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.
सड़क से लेकर छत तक किया गया पुलिस कर्मियों को तैनात
सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है. पूरे इलाके में अतिरिक्तपुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं.ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जनप्लान तैयार किया है. सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं ईदगाह रोडऔर उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा. एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूटडायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है. वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटीलगाई गई है. संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा.ईद की नमाज केमद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है. सोमवार दोपहर 12 बजे तक शहर में रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों का प्रवेशप्रतिबंधित रहेगा. ईदगाह रोड और आसपास की सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सुबह 6 बजे से जगह-जगह बैरिकेडिंगकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। संभल चौराहे से लोग केवल पैदल ही ईदगाह जा सकेंगे.