आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में शराब की एक बोतल पर एक फ्री देने की नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधाहै। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा से स्पष्ट रुख की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग राज्यों में शराब कोलेकर अलग-अलग बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में शराब नीति का विरोध किया था, लेकिन यूपी में यही नीति सही लगरही है।
शराब नीति पर भाजपा का रुख स्पष्ट करे
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह शराब नीति को लेकर क्या सोचती है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्रप्रदेश में सस्ती शराब देने की बात करते हैं, उत्तराखंड में घर में बार खोलने का सुझाव देते हैं, लेकिन गुजरात और बिहार में शराब को बैन करने की बातकरते हैं। यूपी में 13 नए शराब ठेके खुल रहे हैं और एक बोतल पर एक फ्री दिया जा रहा है।”
दिल्ली में विरोध, यूपी में समर्थन
आम आदमी पार्टी ने भाजपा के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिल्ली में शराब नीति के तहत कुछ दुकानों ने खुद से ‘वन प्लस वन’ ऑफर दिया था, तब भाजपा ने इसे घोटाला करार दिया था। वहीं, यूपी में यही नीति अपनाए जाने पर भाजपा चुप है।
शराब माफियाओं से चंदा लेने का आरोप
प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शराब माफियाओं से मोटा चंदा लिया है, इसलिए वह इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने सवाल किया किभाजपा नेता, जो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमले कर रहे थे, अब यूपी में ‘वन प्लस वन’ शराब नीति पर क्यों चुप हैं?
नवरात्रि के दौरान शराब का प्रमोशन, योगी सरकार की चुप्पी
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा खुद को सनातन धर्म का रक्षक बताती है, लेकिन नवरात्रि के समय यूपी में शराब पर प्रमोशनल ऑफर दिया जारहा है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे शराब माफियाओं के साथ साठगांठ के कारण चुप हैं?
भाजपा को देना होगा जवाब
AAP प्रवक्ता ने मांग की कि भाजपा इस नीति पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि यूपी में इसे क्यों लागू किया गया। उन्होंने कहा कि यदिभाजपा इसे सही मानती है, तो फिर दिल्ली में इसे घोटाला क्यों बताया गया था?