राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी दौसा जिले की श्यालावास जेल में बंद कैदी ने दी है. दरअसल पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने देर रात 2:00 बजे के करीब जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम को जान से मारने कीधमकी दी है. इससे पहले भी भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसको लेकर इस बार सख्ती के साथ जांच पड़ताल में जुटी हुईहै .दरअसल फोन करने के बाद उसने पुलिस कर्मियों को कहा कि वह राजस्थान के सीएम पुष्कर सिंह धामी को जान से मार देगा. राजस्थान पुलिस नेजब कॉल के आधार पर लोकेशन निकाली. तो वह दोषा जेल की निकली जिसको लेकर रात को ही दौसा पुलिस और जयपुर पुलिस की टीम ने सर्चकरना शुरू किया. दार्जिलिंग निवासी एक आरोपी को डिटेल किया गया. यह विशिष्ट केंद्रीय कारागार गृह
में पुलिस को 9 और मोबाइल मिले हैं जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.
कारागार में मिले 9 मोबाइल
इस विशिष्ट केंद्रीय कारागार गृह में पुलिस को 9 और मोबाइल मिले हैं जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.पुलिस का कहना है किआखिरकार जेल के अंदर फोन कैसे आ गए. यहां पर आरोपी ने फोन कर धमकी देने की बात को फिलहाल स्वीकार कर लिया है अब पुलिस जेल मेंही कैदी से पूछताछ कर रही है. और इसको लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है. दरअसल पुलिस ने एक जानकारी में बताया कि कैदी को किसी दवा खानेके बाद उसे होश नहीं रहता. इस दवा को खाने के बाद उसने वह फोन कॉल किया था जिससे पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है. इसलिए उसे फिरसे पूछताछ कर रही है. आखिरकार इसके पीछे का मकसद क्या है उसको लेकर पुलिस जानकारी में जुटी हुई है.
इससे पहले भी मिली थी मुख्यमंत्री को धमकी
दरअसल इससे पहले भी मुख्यमंत्री को इसी तरह से धमकी मिली थी. जिसमें जयपुर की सेंट्रल जेल में 5 साल से बंद पोक्सो एक्ट के बंदी ने कंट्रोलरूम को फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी और फिर फोन करने के बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया था. इसके बाद से पुलिस टीम ने तुरंततकनीकी आधार पर जांच शुरू की और धमकी देने वाले आरोपी के पहचान कर ली थी. फिलहाल इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस जांचपड़ताल में जुटी हुई है.