केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव मेंकांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी और अगले 25 वर्षों तक पार्टी का सत्ता में आना नामुमकिन होगा। आठवले ने इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेसके नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस के सत्ता में आने की उम्मीदों पर तंज
रामदास आठवले ने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वे कई बदलाव करेंगे, लेकिन यह संभव नहीं है। अगले 25 सालों तक कांग्रेस को सत्ता में आना बहुत मुश्किल है। जब तक मोदी जी और मैं साथ हैं, यह असंभव है।” दिल्ली चुनाव पर बात करते हुए आठवले नेकहा कि कांग्रेस दिल्ली में चुनावी प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
संविधान को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के संविधान खतरे में होने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान खतरे में है, लेकिन संविधान को कोई खतरा नहीं है। संविधान को बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। संसद को पुराने कानूनों में संशोधन करने का अधिकारहै, और सरकार को भी यह अधिकार है।” उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का नाम लेने से काम नहीं चलता, और राहुल गांधी ऐसे बयानदेकर अपनी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए की तारीफ
रामदास आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह संविधान को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेतासंविधान के खिलाफ राजनीतिक दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा, आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और जाति आधारित जनगणना के मुद्देपर पूछे गए सवाल पर आठवले ने राहुल गांधी से सवाल किया, “जब आपकी सरकार 2014 तक सत्ता में थी, तो आपने इसे क्यों नहीं बढ़ाया?”