राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज महाकुंभ में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले, उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए और गंगाकी पूजा तथा आरती की। इसके बाद, राष्ट्रपति मुर्मू राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अरैल घाट पहुंचीं, जहां सेवे बोट द्वारा संगम पहुंचीं और स्नान किया। राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश केपहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।
भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन बंद
प्रयागराज शहर में महाकुंभ के दौरान जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की भारी तादाद के चलते प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं।संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, अरैल घाट से संगम तक बोट सेवा भी बंद कर दी गई है, ताकिश्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान
महाकुंभ का आज 29वां दिन है और अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्यामें श्रद्धालु गंगा, यमुन और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। प्रशासन की पूरी कोशिश हैकि इस महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।