
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को गंभीर चिंता जताई और उन्होंने बिहार कोको “क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया” करार दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहने और भाजपा मंत्रियों पर कमीशनखाने के आरोप लगाए है. राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिएहोंगे. राहुल गांधी ने एक्स पर बिहार में हुई अपराध की घटनाओं के की स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफइंडिया’ हर गली में डर, हर घर में बेचैनी. बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गु NDA राज सीएम कुर्सी बचा रहे हैं भाजपा के मंत्री कमीशन कमारहे हैं मैं फिर दोहरा रहा हूं.
बिहार की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बिहार को बचाने का है. राहुल गांधी के ट्वीट में शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में लिखा है कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं. उन्होंने बिहार में व्यापारियों की हो रही हत्याओं पर को लेकर चिंता जताई है इससे पहले, राहुल गांधी ने पटना में कारोबारीगोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या पर भी भाजपा और नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि यह घटना फिर साबितकरती है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को अपराध का अड्डा बना दिया है. गौरतलब है कि गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्याउनके घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने कर दी थी. सात साल पहले उनके बेटे की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लोकसभा मेंविपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है.
सीएम कर रहे अपनी कुर्सी की रक्षा
राहुल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे. राहुल गांधी ने नीतीश कुमारपर सत्ता बचाने के लिए भाजपा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि “सीएम सिर्फ अपनी कुर्सी की फिक्र कर रहे हैं जबकि भाजपानेता कमीशन खा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का अवसर नहीं बल्कि बिहार को अपराधऔर अराजकता से बाहर निकालने का चुनाव होगा. राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं. और राज्य में व्यापारियों कीटारगेट किलिंग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने विशेष रूप से हाल में पटना के व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या का उल्लेख किया. खेमका की बाइकसवार हमलावरों ने उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि सात साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भीहत्या हाजीपुर में कर दी गई थी.