हमास द्वारा रिहा किए गए रूसी नागरिकों के रूस पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन ने हमास को धन्यवाद कहा साथ ही उन्होंने रिहा हुए बंधकों से मुलाकात भीकी. पुतिन ने कहा कि यह रिहाई रूस और फलस्तीनी के साथ वर्षों से चले आ रहे अच्छे संबंधों का नतीजा है. इस्राइल के साथ जारी संघर्ष के बीचहमास की तरफ से गाजा में बंधक बनाए गए तीन रूसी नागरिकों को रिहाई और उनके सही सलामत रूस वापस लौटने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नेहमास को धन्यवाद कहा. साथ ही रिहा हुए लगों से मुलाकात की बता दें कि इन तीनों रूसी नागरिकों को अक्तूबर 2023 में इस्राइल पर हमले केदौरान हमाल द्वारा बंधक बना लिया गया था. जिसके बाद करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत इन्हें रिहाईमिली.बुधवार देर रात क्रेमलिन में पुतिन ने रिहा हुए रूसी नागरिक अलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उनके दो परिवारजनों से मुलाकात की. ट्रूफानोव को फरवरी2025 में रिहा किया गया पुतिन ने कहा कि यह आपकी रिहाई रूस और फलस्तीनी संगठनों के साथ वर्षों से चले आ रहे भरोसे और संबंधों का नतीजाहै.अब बात अगर अलेक्जेंडर ट्रूफानोव की करें तो उनकी मां एलेना ट्रूफानोवा, दादी इरिना टाटी, और मंगेतर सैपिर कोहेन को हमास ने अगवा कर लियाथा.
अदला- बदली के जरिए किया गया था रिहा
दरअसल उनके परिवार के मुखिया विटाली ट्रूफानोव की हमले में मौत हो गई थी. एलेना, इरिना और सैपिर कोहेन को 53 दिन बाद बंधक अदला-बदली के जरिए रिहा किया गया. अलेक्जेंडर ट्रूफानोव को करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत रिहाईमिली.पुतिन ने हमास के नेतृत्व और उनके राजनीतिक विंग का भी आभार जताया. साथ ही रूसी नागरिकों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया. इसकेसाथ ही पुतिन ने वादा किया कि वे बाकी बचे बंधकों की रिहाई के लिए भी प्रयास करते रहेंगे. गौरतलब है कि कई लोग जो इस्राइल में बस गए हैं. वेअब भी रूसी नागरिकता बनाए हुए हैं और रूस ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को जब हमास नेइस्राइल पर हमला किया था. तब 1,200 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और 251 लोग बंधक बना लिए गए थे. इस घटना के बाद से इस्राइल नेगाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए, जिनमें अब तक 50,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं.