यूक्रेन के खिलाफ युद्धक्षेत्र में सफलता से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी उत्साहित है. वहीं शुक्रवार की सुबह टेलीविजन पर प्रसारित अपनेसंबोधन में उन्होंने रूसी परमाणु पनडुब्बी के चालक दल को संबोधित किया. इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र प्रायोजितबाहरी शासन के अधीन रखा जाए.वहीं इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अवैध बताया, क्योंकि उनका कार्यकालपिछले साल समाप्त हो गया था और उनके अनुसार कोई भी समझौता जो वर्तमान यूक्रेनी सरकार के साथ किया जाएगा. उसे उनके उत्तराधिकारीचुनौती दे सकते हैं. बता दें कि यूक्रेन के संविधान के तहत देश में मार्शल लॉ के दौरान राष्ट्रीय चुनाव कराना अवैध है.पुतिन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र केतहत अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ वे यूक्रेन में अस्थायी शासन स्थापित करने पर विचार कर सकते हैं.ताकि वहां लोकतांत्रिक चुनाव हो सकेंऔर एक ऐसा सरकार बनी जो जनता का विश्वास हासिल करे. इसके बाद ही शांति समझौते पर बातचीत की जा सकती है.रूस के राष्ट्रपति का यहबयान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आयोजित शांति सम्मेलन के बाद आया. जिसमें यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए सैनिकों कोतैनात करने पर चर्चा हुई थी. हालांकि रूस ने चेतावनी दी है कि वह नाटो देशों के सैनिकों को शांति सेना के रूप में स्वीकार नहीं करेगा. पुतिन ने इसदौरान मांग की है कि कीव उन चार क्षेत्रों से अपनी सेना वापस ले ले. जिन पर मॉस्को ने आंशिक रूप से कब्जा कर लिया है.
युक्रेन नाटो में शामिल होने से इनकार
दरअसल वह यह भी चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने से इनकार करे अपनी सेना में भारी कटौती करे और देश को मॉस्को की कक्षा में रखने केलिए कानूनी रूप से रूसी भाषा और संस्कृति की रक्षा करे.इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच हाल में ऊर्जा ढांचों पर हमले और झड़पें जारी रहीहैं.जिससे शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने में कठिनाइयां आ रही हैं. पुतिन ने यह भी कहा कि रूस की सेना सभी मोर्चों पर आक्रामक बढ़त बनारही है और युद्ध के परिणामों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है. हमारे सैनिक संपर्क की रेखा के साथ-साथ रणनीतिक पहल कर रहे हैं. यूक्रेन के संविधान के अनुसार जब देश में मार्शल लॉ लागू हो तो आम चुनाव कराना अवैध है. पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन की मौजूदा सरकार केसाथ हस्ताक्षरित किसी भी समझौते को उसके उत्तराधिकारियों द्वारा चुनौती दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि बाह्य शासन के तहत नए चुनाव कराए जासकते हैं रूसी राष्ट्रपति ने कहा‘‘संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में, अमेरिका के साथ, यहां तक कि यूरोपीय देशों के साथ और निश्चित रूप से हमारे साझेदारोंऔर मित्रों के साथ, हम यूक्रेन में अस्थायी शासन की शुरुआत की संभावना पर चर्चा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इससे देश में ‘‘लोकतांत्रिक चुनावहो सकेंगे, एक व्यवहार्य सरकार सत्ता में आ सकेगी जिस पर लोगों का भरोसा हो. और फिर शांति संधि पर उनके साथ बातचीत शुरू हो सकेगी.