अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूप से रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास में लगे हुए हैं. इसी बीच उन्होंने अपनेसोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काफी बड़ी रियायत दी है. हालांकि यूरोप और यूक्रेन के नेताओंने ट्रंप के इस बयान को गलत ठहराया है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका लगातार प्रयास कर रहा है. इसी बीचअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काफी बड़ीरियायत दी है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस चाहता तो यूक्रेन पर पूरा कब्जा कर सकता था. लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नेगुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने का आह्वान किया कारण है कि ट्रंप यूक्रेन की राजधानी कीव पर शांति समझौतेके बीच हुए घातक हमले को लेकर खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुझे कीव पर रूसी हमलों से बिल्कुल भी खुशी नहीं है. ये हमले जरूरी नहीं थे औरबहुत ही गलत समय पर हुए.ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर, रुकें हर हफ्ते 5000 सैनिक मारे जा रहे हैं. चलिए अब शांति समझौता करते हैं.
मिसाइल और ड्रोन से करीब एक घंटे तक किया हमला
बता दें कि रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से करीब एक घंटे तक हमला किया. जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हुए. यह पिछले जुलाई के बाद का सबसे बड़ा हमला था.ट्रंप लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि युद्ध अब खत्म होना चाहिए उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपतिवोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर यह आरोप लगाया कि वह क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर शांति समझौते में बाधा डाल रहे हैं. क्रीमिया पर रूस ने2014 में अवैध कब्जा किया था. ट्रंप का मानना है कि रूस अब और युद्ध नहीं चाहता जबकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को शांति की दिशामें कदम बढ़ाने चाहिए.इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन अगर यूक्रेन के बाकी हिस्सों को कब्जे में लेना बंद कर दें. तो यह बहुत बड़ी रियायतहोगी. हालांकि यूरोप और यूक्रेन के नेताओं ने ट्रंप के इस बयान को गलत ठहराया है. उनका कहना है कि रूस अगर हमला रोकता है तो वह कोईरियायत नहीं बल्कि बुनियादी जरूरत है. गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहले भी कह चुके हैं कि वे रूस को कब्जे में लिए गए क्षेत्र नहींसौंपेंगे और यह उनके लिए एक लाल रेखा है.