NEWS अब तक

महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफ़वाह से कई लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। बहुत से लोग घायल भी हुए हैं।

पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ, दिवंगत आत्माओं की शांति की हम प्रार्थना करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों को त्वरित व उचित मुआवजा दिया जाए व अफ़वाह फैलाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील है कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *