भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम लीग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारीशिकस्त दी। इस शानदार जीत के बाद टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। हालांकि, इस जीत के अगले ही दिन कांग्रेस प्रवक्ताशमा मोहम्मद के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।
शमा मोहम्मद के बयान पर विवाद
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोटा कह दिया, जिससे हंगामा मच गया। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरलहोने के बाद उन्हें चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी। बीसीसीआई ने भी इस बयान की निंदा की, और खुद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें फटकार लगाई।
BJP का पलटवार
कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“जिस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद हैं, उस पार्टी के नेता राहुल गांधी खुद अनफिट हैं। उन्होंने कई चुनाव हारे हैं, उन्हें खुद को फिट रखने की जरूरतहै। लेकिन हमें अपने कप्तान रोहित शर्मा पर गर्व है।”
ट्वीट डिलीट करने पड़े
शमा मोहम्मद के ट्वीट को लेकर न केवल विपक्ष बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी भी उनके बचाव में नहीं आई। जब विवाद बढ़ा, तो उन्हें अपने आपत्तिजनकट्वीट डिलीट करने पड़े।
शमा मोहम्मद ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर शमा मोहम्मद ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा,
“यह सिर्फ एक खिलाड़ी की फिटनेस पर सामान्य टिप्पणी थी। इसे बॉडी शेमिंग नहीं कहा जा सकता। मैंने सिर्फ यह कहा था कि उनका वजन थोड़ाज्यादा है। जब मैंने उनकी तुलना पिछले कप्तानों से की, तो यह मेरी निजी राय थी। मुझे अपनी बात कहने का अधिकार है, यह लोकतंत्र है।