आज 3 अप्रैल को दिल्ली में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस ट्रेलर रिलीज इवेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस अक्षयकुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे और फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी व प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे. इस दौरान फिल्म के बारेमें बात करते हुए अक्षय ने ‘केसरी 3’ का भी एलान कर दिया.अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वह ‘केसरी: चैप्टर 3’ बनाएंगे और यह भी बताया कियह किस पर आधारित होगी. केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि फ्रेंचाइजी की अगलीफिल्म हरि सिंह नलवा के जीवन पर आधारित होगी. जो सिख साम्राज्य की सेना, सिख खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ थे.हरि सिंह नलवाएक सिख कमांडर थे जो महाराजा रणजीत सिंह की सेना में एक सम्मानित नेता थे. उन्होंने कश्मीर हजारा और पेशावर के गवर्नर के रूप में कार्य कियाऔर अफगानों के खिलाफ अपनी जीत के लिए लोकप्रियता प्राप्त की. वास्तव में हरि सिंह नलवा ने खैबर दर्रे के माध्यम से पंजाब में अफगानों केआक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जो ऐतिहासिक रूप से विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारत में प्रवेश करने के लिए इस्तेमालकिया जाने वाला प्रमुख मार्ग है.
चैप्टर 2′ का ट्रेलर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा था कैप्शन
दरअसल चैप्टर 2′ का ट्रेलर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘एक आदमी, उसका साहस, उसके शब्द – जिसने पूरे साम्राज्य को हिलादिया. अब तक बोले गए सबसे चौंकाने वाले झूठ को उजागर करें. हमारे इतिहास के सबसे काले अध्याय को उजागर करें. जलियांवाला बाग त्रासदीके पीछे की सच्चाई को उजागर करें.इस फिल्म में दरअसल अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं.’केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अक्षय कुमार ने 2022 में एक इंटरव्यू में हरि सिंह नलवा का किरदार निभाने का संकेत दिया था. अभिनेता सेपूछा गया था कि वह किस किरदार को पर्दे पर निभाना चाहेंगे. तो उन्होंने हरि सिंह नलवा का नाम लिया था और उन्हें महान योद्धा बताया था. ऐसालग रहा है कि उनका सपना पूरा हो रहा है.