लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मेंन तो हिंदू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान दरअसल उनका कहना था कि जो बयान मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे हैं वे पूरी तरह सेसत्यता से परे हैं. सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं उतने ही मुसलमान भी सुरक्षित नहीं हैं.इसको लेकर उनका कहना थाकि बीजेपी की सरकार आने के बाद से प्रदेश में दोनों समुदायों के लोग असुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को अपने त्योहार मनाने मेंदिक्कतें हो रही हैं. और सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. लोकदल अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कई अन्य मुद्दों पर भी पलटवारकिया. उन्होंने कहा, “8 वर्षों में सरकार ने किसानों की स्थिति पर कोई काम नहीं किया. गन्ना किसानों के गन्ने के मूल्य में कोई स्पष्टता नहीं है. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और महंगाई आसमान छू रही है.
सुनील सिंह ने भाजपा पर लगाए आरोप
सुनील सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और समाज के असल मुद्दों से ध्यानहटा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में रामपुर, संभल जैसे इलाकों में दंगे हो चुके हैं और मुसलमानों की बस्तियों में जाकर देखा जाए तो वहां कीस्थिति बहुत खराब है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मुसलमानों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है और उन्हें एकतरफा कार्रवाई काशिकार बनाया जा रहा है.इसको लेकर उनका कहना था कि मौजूदा भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है और मुसलमानों के मानवाधिकारों काउल्लंघन किया जा रहा है. सुनील सिंह ने अंत में यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां और मानवाधिकार आयोग ने यह रिपोर्ट किया है कि 2017 केबाद से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर गंभीरसवाल उठाए हैं.