IPL 2025: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया. मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे 18 सत्र का ट्रॉफी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ.आरसीबी का यह चौथा फाइनल रहा औरचौथे फाइनल में आरसीबी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे उन्हें रोता देख पत्नीअनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया.इसके बाद कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमेकोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
कोहिली का दिया था साथ
अनुष्का ने हर लम्हा हर वक्त कोहली का साथ दिया है हाल फिलहाल में दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गए थे. साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे. इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे हर मुश्किल परिस्थिति में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है और अब जबआरसीबी की टीम चैंपियन बनी तो उन्होंने इस लम्हे को अपने लेडी लक के साथ साझा किया.हाल फिलहाल में जब कोहली को अवनीत कौर कीफोटो लाइक करने के लिए ट्रोल किया गया था. तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोहली अनुष्का में अनबन को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. ऐसा कहागया कि कार से निकलते वक्त अनुष्का ने कोहली को इग्नोर किया अब कोहली और अनुष्का के जश्न मनाने के अंदाज ने उन सभी आलोचकों औरगलत रिपोर्ट छापने वालों को जवाब दिया है.
कोहिली और अनुष्का काफी दिख रही थी खुश
कोहली और अनुष्का काफी खुश दिख रहे थे और हो भी क्यों न आखिर कोहली का 18 सत्रों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार जो खत्म हुआ.इस सालआईपीएल शुरू होते ही आरसीबी के जीतने की चर्चा हो रही थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह 18वां सत्र है और जर्सी नंबर 18 यानी कोहली के लिए यह सत्र सफल रहेगा. आरसीबी इसी साल चैंपियन बनेगी कुछ ने तो तीन जून की तारीख में 18 निकाल दिया। फैंस ने 3+6 (छठा महीना)+2+0+2+5 को जोड़कर 18 अंक निकाला. फैंस ने लिखा कि आरसीबी की टीम ही चैंपियन बनेगी और ऐसा ही हुआ भी. आईपीएलके पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है.