
विश्व संगीत दिवस के मौके पर गायकों संगीत से जुड़े कलाकारों ने इंदौर में 24 घंटे गीत गाने का रिकार्ड बनाया. कृष्णपुरा छत्री पर शनिवार सुबह छहबजे शास्त्रीय राग से इस महफिल का आगाज हुआ. जो रविवार रात तक चला. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया. गीतों ने भी हर पहर के हिसाब से समांबांधा इस आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने कई गीत भी सुनाए. विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहाकि यदि राजनीति की दुकान बंद हो गई तो गीत गाने से काम चल जाएगा। शहर में एक अच्छा बैंड खोला जा सकता है. उन्होंने ‘न झटको जुल्फ सेपानी ये मोती’ और ‘चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो’ गीत भी सुनाया.
कलाकारों ने गाए गीत
उन्होंने यह भी कहा कि पुराने गीतों में जो बात है वो आज के गानों में नहीं. आयोजन में अन्य कलाकारों ने भी गीत गाए. श्रद्धा जगताप ने एक राधा एकमीरा गीत गाकर तालियां बटोरी तो रसिका गावड़े ने एक भजन गाकर माहौल को एक अलग अंदाज दिया. नन्हे कलाकार हार्दिक ने सेक्सोफोन पर क्यायही प्यार है. गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने एक और गीत बजाने की पेशकश कर डाली. हार्दिक ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी गीत भी सुनाया. इसआयोजन में आपकी आंखों में कुछ महके हुए से राज है आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलू, लग जा गले फिर ये हंसी रात हो न हो..जैसे गीतों नेदर्शकों की तालियां बटोरी. आयोजक राजेश मिश्रा, अभिषेक गावड़े ने बताया कि संगीत में 100 से अधिक गायकों ने भाग लिया और 24 घंटे गानेगाए. इसके अलावा स्टूमेंटल प्रस्तुतियां भी दी गईं रविवार सुबह छह बजे 24 घंटे समाप्त होने के बाद आयोजन समाप्त हुआ.