दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहाकि यह केवल एक संख्या का मामला नहीं है, बल्कि इस मुद्दे की गहराई उस विश्वास से जुड़ी है जिसे अरविंद केजरीवाल ने पहले जनता और पार्टी केकार्यकर्ताओं में अर्जित किया था, और अब पार्टी से जुड़े लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आठ विधायक या पूर्व विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, बल्कि यह अधिकमहत्वपूर्ण है कि इन नेताओं ने पार्टी छोड़ने के बाद जो कारण दिए हैं। वे कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने उन्हें धोखा दियाहै, और अब वे स्वयं को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”
उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों में अन्ना हजारे से शुरू होकर अब आठ विधायकों तक पहुंची फेहरिस्त का उल्लेख किया और कहा कि यह सिलसिला थमनेवाला नहीं है। सचदेवा का कहना था कि “विकास की चाह रखने वाले लोग अब आप पार्टी से जुड़ी नहीं रह सकते। उनके लिए अरविंद केजरीवाल कामतलब भ्रष्टाचार, चोरी, लूट और कमीशन है।”
सचदेवा ने आगे कहा, “पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का यह निजी निर्णय था, लेकिन इसमें एक बड़ा संदेश है कि जो लोग दिल्ली में विकास और सच्चेसुधार चाहते हैं, वे अब पार्टी के साथ नहीं रह सकते।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने ना केवल दिल्ली की जनता को धोखादिया है, बल्कि उन लोगों को भी जो पार्टी से जुड़ने पर विश्वास करते थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि यह पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि और भी लोग पार्टी छोड़ेंगेक्योंकि उन्हें अब केजरीवाल और उनकी पार्टी पर विश्वास नहीं रहा है। सचदेवा का कहना था, “आप पार्टी ने अपने शुरुआती दिनों में जो विश्वासबनाया था, अब वही विश्वास टूट रहा है। पार्टी छोड़ने वालों का यह सिलसिला जारी रहेगा और दिल्ली में विकास की उम्मीद रखने वाले हर व्यक्ति कोयह सच्चाई महसूस होगी।”