कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानियों ने एक पत्रकार पर हमला किया. हमले की आपबीती पत्रकार मोचा बेजिरगन ने बताते हुए कहा कि मैं अभी भीकांप रहा हूं मुझे गुंडो ने धमकाया है.पत्रकार मोचा बेजिरगन ने कहा कि मैं खालिस्तानियों की एक रैली को कवर कर रहा था हमला करीब दो घंटेपहले हुआ और मैं अभी भी कांप रहा हूं। मुझे कई खालिस्तानियों ने घेर लिया था. उन्होंने गुंडों की तरह व्यवहार किया उन्होंने मुझे घेर लिया, मुझेधमकाया और मेरे साथ मारपीट की मेरा फोन छीन लिया.पत्रकार ने कहा कि एक व्यक्ति लंबे समय से मेरे खिलाफ अमानवीय भाषा का उपयोग करकेमुझे परेशान कर रहा था. हमला उसी ने किया है। वह कनाडाई नागरिक भी नहीं है वह यूके से है। मैं कनाडा, यूके, यूएस, न्यूजीलैंड में खालिस्तानविरोध प्रदर्शनों को कवर करता रहा हूं.
संपादकीय रूप से स्वतंत्र -मोचा बेजिरगन
मेरा एकमात्र लक्ष्य स्वतंत्र पत्रकारिता करना और जो कुछ हो रहा है उसे रिकॉर्ड करना और रिपोर्ट करना है.मोचा बेजिरगन ने कहा कि मैं संपादकीय रूपसे स्वतंत्र हूं, इससे कुछ लोग निराश हो जाते हैं. वे मुझे प्रभावित करना चाहते हैं मुझे खरीदना चाहते हैं मैं बस उस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहा थाजिसमें खालिस्तानी इंदिरा गांधी के हत्यारों सहित अपने जान गंवाने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए थे.पत्रकार मोचा बेजिरगन नेकहा कि एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे सवाल पूछने लगा. वह मेरे चेहरे के बहुत करीब था फिर अचानक दो-तीन लोगों ने मुझे घेर लिया औरमेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी. मैं अपने मुख्य कैमरे से गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग कर रहा था। जैसे ही मैंने रिकॉर्डिंग शुरू की. उन्होंने अपनाचेहरा दूसरी ओर कर लिया, लेकिन एक व्यक्ति मेरी ओर बढ़ता रहा और फिर आखिरकार उसने एक पल के लिए मेरा फोन मेरे हाथ से छीन लिया. इसने मेरी रिकॉर्डिंग बंद कर दी और जब मैंने वापस चालू किया तो पुलिस उसे रोक रही थी.