पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार सुरक्षा और पीड़ित पर्यटकों की मदद के लिए अलर्ट मोड पर है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय नेएयरलाइंस को श्रीनगर हवाई मार्ग पर किराया न बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. वहीं इंडिगो और एयर इंडिया ने श्रीनगर से मुंबई और दिल्ली के लिए चारअतिरिक्त उड़ाने संचालित करने का एलान किया है. इसके साथ ही एयरलाइंस ने टिकट रिशेड्यूलिंग और टिकट कैंसिलेशन चार्ज भी माफ कर दियाहै. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ आपात बैठक की. इसदौरान उन्होंने सभी एयरलाइंस को श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में इजाफा न करने के सख्त निर्देश दिए. एयरलाइंस को नियमित किराया बनाए रखनेका निर्देश दिया गया है ताकि इस मुश्किल समय में किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े.इसके अलावा तत्काल राहत उपायों के तहत श्रीनगर से चार विशेषउड़ानें दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए चलाने का एलान किया गया है. साथ ही कई अतिरिक्त उड़ानों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. नागरिक उड्डयनमंत्री ने सभी एयरलाइनों को राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाते हुए मृतकों को उनके संबंधित गृह राज्यों में ले जाने केलिए पूर्ण सहयोग देने का भी निर्देश दिया है.
मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट
मंत्रालय हाई अलर्ट पर है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडूने कहा कि दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर हम श्रीनगर से पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. एयरलाइनकंपनियों को किराये में बढ़ोतरी से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं किराये पर नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित स्तर पर रखा जा रहाहै.अकासा एयर ने कहा कि जो यात्री अपनी बुकिंग रद्द करना चाहते हैं उन्हें 23 से 29 अप्रैल के बीच श्रीनगर जाने वाली सभी उड़ानों के लिए बिनाकिसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड दिया जाएगा. ग्राहक अपनी मूल तिथि से 7 दिनों के भीतर यात्रा के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनापहला शेड्यूल बदल सकते हैं जिसमें जुर्माना या किराये के अंतर की छूट भी शामिल है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि पहलगाम में मौजूदा स्थितिको देखते हुए वह श्रीनगर से आने-जाने वाले अपने यात्रियों का सहयोग कर रही है. एयरलाइन ने कहा कि 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से या श्रीनगरके लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में यात्रा करने के लिए बुक किए गए टिकटों की तिथि परिवर्तन शुल्क और किराये के अंतर की पूरी छूट केसाथ अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करने की सुविधा दी जा रही है. यात्री अपनी बुकिंग रद्द करने और पूर्ण धनवापसी प्राप्त करने का विकल्प भी चुनसकते हैं.