उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में होली पर डीजे से तेज आवाज में गाने बजानें वालों परध्यान देने के निर्देश दिए है. उन्होनें अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरुप रखा जाए.साथही उन्होनें धार्मिक स्थलो पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.सीएम योगी आदित्यनाथ नेवाराणसी में बैठक के दौरान होली जैसे त्योहारों को लेकर सख्ती के साथ डीजे के तेज शोर पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए है. उन्होनें इस दौरानअधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरुप रखा जाए. ताकि किसी को असुविधा न हो औरकानून व्यवस्था बनी रहे.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान होली और होलिका दहन को लेकरविशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.उन्होनें अधिकारियों से कहा कि शोभायात्राओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षाको लेकर पूरा सतर्कता का ध्यान रखा जाए.
ट्राफिक और क्राउड को लेकर दिए निर्देश
इस दौरान सीएम योगी ने बेहतर ट्राफिक को लेकर भी बात कहीं जिसमें सीएम ने कहा कि ट्राफिक और क्राउड मैनेजमेंट के भी निर्देश दिए है ताकिहोलिकोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हों.उन्होनें पुलिस प्रशासन से आम जनता, श्रद्धालुओं और दर्शनाथियों के साथ शालीन व्यवहारकरने को कहा है.सीएम ने गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा. उन्होनें कहा किप्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है. इसमें जो भी संलिप्त पाया जाए.वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रसासन का ही व्यक्ति उसपर कठोर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुएजिम्मेदारी तय करने को निर्दशित किया.
लंबे समय से जमे कर्मियों को हटाया जाए-योगी
सीएम योगी ने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतनेवाले कर्मियों को हटाया जाए.सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चितकरने के आदेश दिए है. मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना- स्तर पर टॅाप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ीकार्यवाही करने के निर्देश दिए है.उन्होनें नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और फुट पट्रोलिंग को अनिवार्य करने पर भी जोर दिया.मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कीपुलिस बूथों और पिंक बूथों पर हम पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्वचित की जाए.