मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रविवार रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक एसयूवी और तेज रफ्तारट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से 9 की हालतगंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिलाअस्पताल में चल रहा है।
चीख-पुकार और राहत कार्य
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों कीमदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
मैहर मंदिर के दर्शन को जा रहा था परिवार
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वाहन में सवार लोग मैहर माता के दर्शन और मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। सीधी जिले के उपनी गांव के पासतेज रफ्तार तूफान जीप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने घटनाकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
मुरैना में भी दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस ने वकील को कुचला
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अंबाह में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने वकील जयदीप तोमर (34) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयदीप तोमर शहर में लगे मेले से लौट रहे थे। हादसा उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी परहुआ।
प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन सेसुरक्षा उपाय बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की मांग की है।
जनता में आक्रोश
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाएऔर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाई जाए।